Life Coach - Author - Graphologist

यह ब्लॉग खोजें

फ़ॉलोअर

रविवार, 14 फ़रवरी 2010

जन्मदिन

बधाई हो, बधाई हो जन्मदिन की तुम को, जन्मदिन तुम्हारा मिलेगे लड्ड् हमको। बरसों पहले लिखे गये इस गाने के अलफाज आज भी ताजे फूलों की तरह महक रहे है। हम सभी के लिये बाकी सभी दिनों से एक दिन बिल्कुल अलग होता है और वो होता है हमारा जन्मदिन। यह समझते हुए भी कि जिंदगी से एक-एक दिन कम होते हमारे हर जन्मदिन पर हमारा एक साल और कम हो जाता है। हम हर जन्मदिन कुछ नया सा महसूस करते है, क्योंकि हमारा हर जन्मदिन हम सभी के लिय ढेरो खुशीयां लेकर आता है। हम सभी के लिये बाकी सभी दिनों से एक दिन बिल्कुल अलग होता है और वो होता है हमारा जन्मदिन।
जब हम छोटे होते है उस समय तो जन्मदिन एक त्योहार की तरह मनाया जाता था। जन्मदिन आते ही घर में खुशी का महौल बन जाता है। घर को रंग-बिरंगी झंड़ीयो और गुब्बारों से सजाया जाता है। चारों और से बड़े बर्जुगो के आर्शीवाद के साथ बधाईयां और ढ़ेरो शुभकामनाऐं मिलती है। सभी रिश्तेदारो से भरपूर प्यार के साथ मन पंसद तोहफे भी मिलते है। पहले जहां हर कोई अपने जन्मदिन की शुरूआत भगवान का आर्शीवाद लेकर करते थे वहीं आज के बदलते फैशन ने इस मर्यादा की जगह कल्ब और होटलों में बड़ी-बड़ी थीम पार्टीयों में तबदील कर दी है। जन्मदिन पर बनने वाली घर में बनी खीर और हलुवे की जगह अब मंहगे केक ने ली है।
यह समझते हुए भी कि जिंदगी से एक-एक दिन कम होते हमारे हर जन्मदिन पर हमारा एक साल और कम हो जाता है। हम हर जन्मदिन पर कुछ नया सा महसूस करते है, क्योंकि हमारा हर जन्मदिन हमारे लिये ढेरो खुशीयां लेकर आता है। कोई अमीर हो या गरीब घर में बच्चे के जन्म लेते ही पूरे परिवार में हर किसी के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ जाती है। अपनी स्मर्थानुसार गली मुहल्ले और रिश्तेदारों में मिठाई और लड्डृ बांटे जाते है। खासतौर से जब कभी किसी परिवार में लड़के का जन्म होता है तो सभी दूर नजदीक के रिश्तेदार जीवन में आगे बढ़ने और बुलंदिंयों को छूने का आर्शीवाद देते नही थकते। बच्चे के पैदा होते ही उसके भविष्य को जानने के लिये किसी न किसी अच्छे ज्ञानी पंडित जी से उसकी जन्मपत्री और जन्मकुंडली बनवाई जाती है। हर मां-बाप को यही जानने की इच्छा रहती है कि उनके बच्चे के साथ आने वाले समय में क्या अच्छा या बुरा घटने वाला है ताकि उसे समय से पहले ही जानकर कुछ न कुछ उपाय कर दिया जायें।
हवा और नदी से भी तेज भागता समय जल्द ही हमें एक के बाद एक कई जन्मदिन दिखा देता है। एक कहावत तो आपने भी जरूर सुनी होगी कि छुरी खरबूजे पर रखो या खरबूजा छुरी पर कटना तो हर हाल में खरबूजे को ही होता है। बिल्कुल ठीक उसी प्रकार शादी के बाद जन्मदिन आप का हो या आपकी बेगम सहिबा का तोहफा लेने का हक सिर्फ आपकी बीवी का ही रह जाता है। जैसे-जैसे आदमी बड़ा हो जाता है, बाल पकने शुरू हो जाते है तो जीवन थोड़ा सुस्त होने लगता है। हर जन्मदिन पर स्मरण शक्ति कुछ कम होने लगती है। जन्मदिन की खुशीयों के साथ जिम्मेदारीयां भी बढ़ने लगती है, हालिंक बढ़ती उंम्र में जिम्मेदारीयां निभा कर भी एक अजीब सा सुकून मिलता है।
कुछ गरीब परिवारो के बच्चे जिन्हें अपने जन्मदिन के बारे में तो कुछ मालूम नही होता, परन्तु अपने इलाके में रहने वाले कुछ रईस आदमीयों के जन्मदिन का सारा साल इंतजार रहता है। उन्हें इस दिन की आस केवल इसलिये रहती है कि उस रईस के जन्मदिन की पार्टी के बचे हुऐ स्वादिष्ट खाने में से शायद उन्हें भी कुछ थोड़ा बहुत खाने को मिल जायें। जन्मदिन की इस खुशी के मौके पर खुलें आसमान के नीचे कड़कती ठंड से बचने के लिये कोई गर्म कपड़ा या कंबल नसीब हो जाएं। किसी की जिंदगी में सबसे दुख के पल वो होते है जब कोई अपने ही जन्मदिन पर अपने प्रियजनों को गरीबी, लाचारी या इलाज के अभाव में छोड़ कर चला जाता है।
सबसे भाग्यशाली वे लोग होते है जिन्हें अपने जन्मदिन पर बुजुर्गों का आशीर्वाद  प्राप्त होता है। हमारा घर ही संस्कारों की पहली पाठशला होता है और हमारे माता-पिता प्रथम गुरू। जीवन तो हर कोई जीता है लेकिन हमारा जीवन तभी सार्थक है, जब उसमें परोपकार शामिल हो। हमें अपने हर जन्मदिन पर कोई न कोई एक नेक काम करने का संकल्प जरूर लेना चहिये। महापुरषो के अनुसार किसी का बुरा ना करने का संकल्प भी एक नेक कार्य माना जाता है। जहां तक हो सके न सिर्फ अपने जन्मदिन पर बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी में हमें गरीब और लाचारों की मदद करनी चहिये। क्योंकि कहते है कि जो इंसान किसी जरूरतमंद की मदद करता है, उसकी मदद भगवान करते है। समय की धारा के साथ बहते हमारे हर जन्मदिन के साथ जीवन में कुछ न कुछ उतार-चढ़ाव आते ही रहते है, परन्तु हिम्मत रखने वालो की कभी हार नही होती, हार केवल उन की होती है, जो जंग के मैदान में गिर कर उठने की हिम्मत नही करते। परिस्थितियों कैसी भी हो हर हाल में संतुलन बनाये रखना ही प्रसन्नता की चाबी है। जौली अंकल आप सभी को आपके आने वाले जन्मदिन पर ढेरों बधाईयां देते हुए इतना ही कहते है कि आप जिस और भी कदम बढ़ायें वहां सदा ही फूलों की बरसात हो, आपके जीवन में आने वाला हर जन्मदिन खुशी से बीते। 

कोई टिप्पणी नहीं: